मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 29 मई 2025 को राज्य की विधवा महिलाओं के लिए एक योजना को शुरू करने की घोषणा की है। जिसका नाम मुख्यमंत्री कल्याणी योजना है। Mukhyamantri Kalyani Vivah Yojana 2025 के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे राज्य की सभी विधवा महिलाओं के पुनर्विवाह को बढ़ावा मिलेगा और वह अपना जीवन यापन स्थिरता और समानजनक जीवन व्यतीत कर सकेगी। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छतरपुर जिले मे वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विकास कार्यो के उद्घाटन के दौरान इस योजना की घोषणा की और कहा है कि जल्दी ही राज्य मे मुख्यमंत्री कल्याणी योजना शुरू होगी। राज्य की इच्छुक व पात्र महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर कर सकते है।

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना क्या है
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की सभी विधवा महिलाओं को लिए मुख्यमंत्री कल्याणी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य विधवा महिलाओं को दोबारा विवाह करने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जो सीधे लाभार्थियो के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। Mukhyamantri Kalyani Vivah Yojana 2025 का लाभ राज्य की उन सभी महिलाओं को प्राप्त होगा जो अपनी अल्प आयु मे ही अपने पति को खो चुकी है। इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके। यह योजना राज्य की सभी विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित करेगी जिससे विधवा महिलाएं दूसरे विवाह के लिए प्रेरित होगीं और वह समाज मे आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकेंगी।
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य मे पुनर्विवाह को बढ़ावा देना और विधवा महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। Mukhyamantri Kalyani Vivah Yojana 2025 के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को दूसरा विवाह करने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे उनको समाज मे पुनर्स्थापन का अवसर मिलेगा और वह आर्थिक रुप से सबल होगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करके राज्य विधवा महिलाएं फिर से अपना घर बसाने मे सक्षम होगीं। यह योजना राज्य की कल्याणी बहनो को उनके जीवन निर्वाह करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। जिससे उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनके जीवन मे बदलाव आएगा।
यह भी पढ़े:- Ladli Lakshmi Yojana Certificate Download
मुख्य तथ्य Mukhyamantri Kalyani Vivah Yojana 2025
योजना का नाम | Mukhyamantri Kalyani Vivah Yojana 2025 |
शुरू की गई | सीएम मोहन यादव द्वारा |
कब शुरू की गई | 29 मई 2025 |
सम्बन्धित विभाग | सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग |
राज्य | मध्य प्रदेश |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | राज्य की विधवा महिलाएं |
उद्देश्य | पुनर्विवाह को प्रोत्साहित करना |
लाभ | पुनर्विवाह हेतु वित्तीय सहायता |
सहायता राशी | 2 लाख रुपये |
आवदेन प्रक्रिया | ऑफलाइन। |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://socialjustice.mp.gov.in/ |
पात्रता मापतंड
- कल्याणी योजना के लिए आवेदक मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य की विधवा महिलाएं ही इसके लिए पात्र होगीं।
- कल्याणी और उसका पति दोनो मध्य प्रदेश राज्य के ही मूल निवासी होने चाहिए।
- महिला की कम से कम आयु 18 और पति की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए।
- कल्याणी का पति आयकर दाता नही होना चाहिए।
- महिला या उसका पति सरकारी नौकरी मे या आयकर दाता नही होनी चाहिए।
- आवेदक महिला किसी अन्य पेंशन योजना का लाभ न प्राप्त कर रही हो पात्र होगी।
- आवेदक महिला ने अन्य विवाह सहायता योजना का लाभ न प्राप्त किया हो पात्र होगी।
- पुनर्विवाह के एक वर्ष के भीतर ही इस योजना के अन्तर्गत आवेदन किया जा सकता है।
- एकल विवाह और सामूहिक विवाह दोनो ही इस योजना मे मान्य होगें।
- कल्याणी का विवाह जिस व्यक्ति से हो रहा है तो वह पहले से विवाहित नही होना चाहिए।
- दंपत्ति का विवाह प्रमाण पत्र होना चाहिए।
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के लाभ
- मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव द्वारा कल्याणी विवाह योजना को शुरू किया गया है।
- राज्य की विधवा महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा।
- कल्याणी योजना के तहत विधवा महिलाओ को पुनर्विवाह के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- यह राशी सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी।
- इस योजना से विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित होगी।
- जिससे महिलाएं दूसरे विवाह हेतु प्रेरित होगीं और उनके जीवन स्तर मे सुधार होगा।
- कल्याणी योजना का लाभ प्राप्त कर वह समाज मे आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर सकेंगी।
- यह योजना राज्य की कल्याणी बहनो को उनके जीवन निर्वाह करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी।
- जिससे उनको पुनर्स्थापन का अवसर मिलेगा और वह आर्थिक रुप से सक्षम होगी।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करके विधवा महिलाएं फिर से अपना घर बसा पाएगीं।
- जिससे उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा और वह सशक्त व आत्मनिर्भर बनेंगी।
यह भी पढ़े :- लाड़ली बहना योजना स्टेटस
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- समग्र आईडी
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र
- पूर्व पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- दंपत्ति के संयुक्त फोटो।
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
वित्तीय सहायता
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कल्याणी योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को दोबारा विवाह करने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कल्याणी योजना का संचालन मध्य प्रदेश सामाजिक न्याय सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा। कल्याणी योजना के तहत पात्र महिलाओं का चयन उनकी सामाजिक व पारिवरिक आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा। जिससे कि अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को ही इस योजना क लाभ मिले। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जिला स्तर पर एक कमेटी गठित की जाएगी जो सभी पात्र महिलाओं और उनके आवेदनो का सत्यापन करेगी। इस योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएगें।
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना 2025 आवेदन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश राज्य की जो की भी इच्छुक व पात्र महिलाएं मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के अन्तर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो उनको ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। कल्याणी विवाह योजना के अन्तर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया निचे विस्तार से बताई गई है। जिसे फॉलो करके आप इस योजना के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।
- सबसे पहले आपको अपने सभी दस्तावेज़ो के साथ अपने जिले के कलेक्टर, संयुक्त या उपसंचालक या सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कार्यालय जाना है।
- वहां पर जाने के बाद आपको सम्बन्धित अधिकारी से मुख्यमंत्री कल्याणी योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त कर लेना है।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो की प्रतिलिपी आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देनी है।
- इसके बाद आपको अपने हस्ताक्षर करने है और अपने फोटो को आवेदन फॉर्म पर चिपका देना है।
- अब आपको अपने आवेदन पत्र को एक बार फिर से त्रुटि के लिए रिचेक कर लेना है।
- अंत मे आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित कार्यालय मे ही जमा कर देना है।
- इसके बाद सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र व सम्बन्धित दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच करेगें।
- जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक पावती रशीद दे दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना 2025 के अन्तर्गत आसानी से ऑफलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़े: MP Laptop Yojana Payment Status
सम्पर्क विवरण
अगर आप मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना 2025 के सम्बन्ध मे अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है फिर आपको इस मे आवेदन करने मे कोई दिक्कत आ रही है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 07552556916
पूछे जाने वाले प्रश्न
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना को कब और किसके द्वारा शुरू किया गया है?
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 29 मई 2025 को शुरू किया गया है।
कल्याणी विवाह योजना क्या है?
कल्याणी विवाह योजना के माध्यम से राज्य की सभी विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करने के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना का संचालन किस विभाग द्वारा किया जाएगा?
कल्याणी विवाह योजना का संचालन सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया जाएगा।
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की कितनी आयु होनी चाहिए?
इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक और लड़के की आयु 21 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।