छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले सभी राशन कार्ड धारको को जून मे जुलाई व अगस्त का खाद्यान्न भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने भंडारण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग द्वारा राशन सामग्री की आपूर्ति नागरिक आपूर्ति निगम के स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार जून से अगस्त हर महीने अलग अलग रुप से वितरित की जाएगी। इसके साथ ही विभाग ने सभी राशन कार्ड धारको के लिए CG ration Card eKYC 2025 को अनिवार्य कर दिया है। जिन भी राशन कार्ड धारको ने अभी तक राशन कार्ड का ई केवाईसी नही कराया है तो उन सभी को 31 मई तक अनिवार्य रुप से यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। राशन कार्ड मे जितने भी सदस्य दर्ज है उन सभी का ई केवाईसी कराना आवश्यक होगा। इसके बाद ही सभी पात्र लाभार्थियो को तीन महीने का खाद्यान्न सामग्री एक साथ दी जाएगी। इसके लिए आपको अपना CG ration Card eKYC कराना ही होगा।

छत्तीसगढ़ राशन कार्ड क्या है
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर नागरिको को राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाते है। राशन कार्ड छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किये जाते है। छत्तीसगढ़ राशन कार्ड राज्य के सभी पात्र परिवारो को सब्सिडी पर जरूरी खाद्य वस्तुए प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है। राशन कार्ड परिवार की पहचान परिवार आईडी के रुप मे कार्य करता है। जो पात्र परिवारो को सभी सरकारी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाता है। राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के पात्र परिवारो को हर महीने सब्सिडी पर खाद्यान्न उपलब्ध कराता है। इसमे गेहूं, चावल चीनी दाल, चना आदि शामिल है। इस बार छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने राज्य सभी राशन कार्ड धारको को तीन महीने का एक साथ खाद्यान्न प्रदान करने का ऐलान किया है। इसमे जून, जुलाई व अगस्त महीने तक का खाद्यान्न शामिल है। राज्य के जिन भी राशन कार्ड धारको की ई केवाईसी प्रक्रिया पूरी हुई होगी तो केवल उन्ही को इस बार तीन महीने का खाद्यान्न सामग्री एक साथ उपलब्ध करायी जाएगी। ऐसे मे सभी राशन कार्ड धारको को राशन कार्ड मे दर्ज सभी सदस्यो की ई केवाईसी कराना होगा। CG ration Card eKYC 2025 न होने की स्थिति मे राशन वितरण मे बाधा आ सकती है।
छत्तीसगढ़ राशन कार्ड के प्रक्रार
छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के नागरिको को मुख्य रुप से तीन प्रकार के राशन कार्ड उपलब्ध कराये जाते है। छत्तीसगढ़ राशन कार्ड का विवरण इस प्रकार है।
- अंत्योदय राशन कार्ड – यह राशन कार्ड राज्य के गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारो को दिया जाता है। इसमे लाभार्थियो को हर महीने 35 किलोग्राम चावल दिया जाता है। इसके लिए उनको प्रतिकिलो चावल के लिए 1 रुपये का भुगतान करना पड़ता है।
- प्राथमिक राशन कार्ड – प्राथमिक राशन कार्ड धारको को 1 रुपये प्रतिकिलो की दर से चावल उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन इसमे परिवार के सदस्यो की संख्या के आधार पर खाद्य उपलब्ध कराया जाता है। एक सदस्य पर 10 किलो, दो सदस्यो पर 20 किलो और तीन से पांच सदस्यो पर 35 किलो चावल और पांच से अधिक सदस्य होने पर प्रति सदस्य 7 किलो चावल वितरण किया जाता है।
- एपीएल राशन कार्ड – राज्य के सामान्य वर्ग के अन्तर्गत आने वाले परिवारो को एपीएल राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। इसमे पात्र परिवारो को हर महीने 35 किलोग्राम चावल वितरित किया जाता है। इसके लिए लाभार्थियो को प्रतिकिलो चावल के लिए 10 रुपये का भुगतान करना होता है। एपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए राज्य का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है।
यह भी पढ़े:- CG Ration Card Download
CG ration Card eKYC क्यो जरूरी है?
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा पात्र परिवारो की पहचान के लिए समय समय पर ई केवाईसी करवाती है। ताकि पात्र पात्र परिवारो की पहचान करके उनको हर महीने सब्सिडी पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके। अगर आपका ई केवाईसी पहले से ही हो चुका होगा तो सरकार के लिए योजना का लाभ आप तक पहुंचाना आसान हो जाता है। अगर केवाईसी नही होता है तो सरकार की और से मिल रहा राशन रोका जा सकता है। क्योकिं सरकार हर महीने का खाद्यान्न प्रति पात्र परिवार के आधार पर जारी करती है। आसान भाषा मे कहे तो सरकार के पास जितने परिवारो को डेटा पहुंचता है तो सरकार केवल उन्ही परिवारो के लिए खाद्यान्न सामग्री जारी करती है। इसलिए राज्य सरकार ने सभी के लिए CG ration Card eKYC को अनिवार्य कर दिया है। ताकि सभी पात्र परिवारो को समय पर खाद्यान्न सुनिश्चित हो सके। अगर आपने भी अपना राशन कार्ड ई केवाईसी नही कराया है तो इसको जल्द से जल्द पूरा करा ले। क्योकिं छत्तीसगढ़ राशन कार्ड ई केवाईसी की अन्तिम तिथि 31 मई 2025 है।
CG ration Card का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी किये जाने वाले राश कार्ड का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिको की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ताकि उनको अपना जीवन यापन करने के लिए सब्सिडी पर खाद्यान्न मिलता रहे। राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुपसे कमजोर परिवारो को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। यह राशन कार्ड धारक और पूरे परिवार के चलिए पहचान प्रमाण के रुप मे कार्य करता है। राशन कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारो को हर महीने सब्सिडी पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। जिससे उनको बाजार से महंगा खाद्यान्न सामग्री खरीदने की जरूरत नही पड़ती है और न ही उनको कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है। राशन कार्ड गरीब परिवार की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है और उनको हर महीने सब्सिडी पर खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाता है।
मुख्य तथ्य CG ration Card eKYC 2025
आर्टिकल | CG ration Card eKYC 2025 |
योजना का नाम | खाद्य सुरक्षा योजना |
सम्बन्धित विभाग | खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | राज्य के सभी राशन कार्ड धारक |
उद्देश्य | सब्सिडी पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना। |
लाभ | हर महीने फ्री खाद्य सामग्री |
ई केवाईसी करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन व ऑफलाइन। |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://fcs.cg.gov.in |
पात्रता मापतंड
- आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के नाम पर पहले से को राशन कार्ड नही होना चाहिए।
- आवेदक के पास शहरी क्षेत्र मे 10 हजार वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल नही होना चाहिए।
- सिंचित एंव असिंचित भूमि क्रमश: 4 हेक्टेयर या 10 एकड़ और 8 हेकटेयर या 20 एकड़ से अधिक नही होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार मे से किसी का नाम अन्य किसी राशन कार्ड मे नही होना चाहिए।
- आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा से अधिक नही होनी चाहिए।
CG ration Card के लाभ
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने राज्य के नागरिको को राशन कार्ड दिया जाता है।
- राशन कार्ड के माध्यम से पात्र परिवार हर महीने सब्सिडी पर खाद्यान्न प्राप्त करते है।
- जिससे उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है और उनका आर्थिक बोझ कम होता है।
- CG ration Card प्रति परिवार को हर महीने 1 रुपये प्रति किलो की दर से 35 किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।
- वर्तमान मे राज्य मे 14.58 लाख राशन कार्ड धारक परिवार है।
- इनमे से 7.19 लाख एएवाय परिवारो को केन्द्र सरकार द्वारा और शेष 7.66 लाख परिवारो को राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित किया गया है।
- राशन कार्ड व्यक्ति और उसके परिवार के लिए पहचान प्रमाण के रुप मे कार्य करता है।
- राशन कार्ड बैंक से लोन लेने के लिए एक भी जरूरी दस्तावेज़ के रुप मे कार्य करता है।
- साथ ही पते के प्रमाण के रुप मे भी कार्य करता है।
- CG ration Card छत्तीसगढ़ के निवासियो को आवश्यक वस्तुए रियायती मूल्य पर उपलब्ध कराने मे सक्षम बनाता है।
- आधार कार्ड और बैंक खाते को राशन कार्ड से जोड़ने से लाभार्थियो को कई अन्य लाभ मिलते है।
- इसके लिए राशन कार्ड धारको को समय समय पर CG ration Card eKYC कराना होता है।
- ताकि सभी पात्र राशन कार्ड धारक सभी सरकारी सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठा सके।
यह भी पढ़े :- Ration Card Benefits Update
जरूरी दस्तावेज़
- आवेदक का आधार कार्ड
- परिवार के सभी सदस्यो के आधार कार्ड
- मोबाइल नम्बर
CG ration Card eKYC 2025 कैसे करें
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कुछ राज्य ई केवीसी को पूरा करने के लिए ऑनलाइन विकल्प प्रदान करते है जबकि कुछ राज्य CG ration Card eKYC की अनुमित नही देते है। लेकिन आप अपनी ऑनलाइन ई केवाईसी तभी पूरी करा सकते है जब आपका आधार कार्ड आपके राशन कार्ड से लिंक हो। इसके लिए आपको निचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको अपने छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.cg.gov.in पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- अगर आपके राज्य मे ऑनलाइन ई केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है तो आपको राशन कार्ड सेवाएं, ई सेवाएं या विवरण अपडेट करे के अनुभाग के अन्तर्गत ई केवाईसी की स्थिति अनुभाग पर जाए।
- इसके बाद आपको ई केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपना राशन कार्ड नम्बर दर्ज करना है जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।
- आपका राशन कार्ड आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक न होने की स्थिति मे आपको ऑफलाइन ई केवीसी करानी होगी।
- राशन कार्ड नम्बर दर्ज करने के बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको पोर्टल पर दर्ज करना है और Verify के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- वेरिफाई करते ही आपका CG ration Card eKYC सफलतापूर्वक हो जाएगा।
CG ration Card eKYC ऑफलाइन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको अपने अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नम्बर के साथ नज़दीकी राशन वितरक की दुकान पर जाना है।
- इसके बाद आपको सम्बन्धित डीलर से ई-पीओएस के माध्यम से ई केवाईसी प्रक्रिया आरंभ करने को करना है।
- इसके बाद वह आपके आपके बोयोमैट्रिक फिंगर की मांग करेगें आपको उन्हे दे देनी है।
- अब वह आपकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करके उसका संत्यान करेगें।
- बायोमैट्रिक्स प्रक्रिया ववरण सत्यापित होने के बाद आपकी ई केवाईसी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।
- इस प्रकार आप CG ration Card eKYC ऑफलाइन आसानी से करा सकते है।
सम्पर्क विवरण
अगर आप छत्तीसगढ़ ई केवाईसी के सम्बन्ध मे अन्य कोई जानकारी प्राप्त करने या अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 07712511974
यह भी पढ़े :- NFSA Ration Card Status Check Online
पूछे जाने वाले प्रश्न
छत्तीसगढ़ ई केवाईसी की अन्तिम तिथि क्या है?
छत्तीसगढ़ ई केवाईसी की अन्तिम तिथि 31 मई 2025 है।
CG ration Card eKYC कराने की स्थिति मे क्या होगा?
अगर आप अपने राश्न कार्ड की ई केवासी नही करते है तो ऐसी स्थिति मे राशन वितरण मे बाधा आ सकती है। और आपके राशन कार्ड की सभी सेवाएं और सुविधाएं रोकी जा सकती है।
क्या हम अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी ऑनलाइन करा सकते है?
हां, अगर आपके राज्य मे ऑनलाइन ई केवाईसी की सुविधा ऑनलाइन है तो आप अपने राशन कार्ड की ई केवाईसी ऑनलाइन भी करा सकते है।