Bihar Ration Card Online Apply 2025: जाने आवेदन करने की सभी जरूरी जानकारी

बिहार सरकार द्वारा नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य के वह नागरिक जो नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते है तो वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। Bihar Ration Card Online Apply 2025 के लिए नागरिको को कही जाने की आवश्यकता नही है। आवेदक अपने घर बैठे ही बिहार राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in पर जाकर नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। राशन कार्ड गरीब परिवारो को लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जिससे लोगो मुफ्त खाद्य सामग्री सहित कई अन्य सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिलता है। बिहार सरकार द्वारा राज्य के अधिक से अधिक पात्र परिवारो को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए एक बार फिर Bihar Ration Card Online Apply शुरू कर दिए गए है ताकि सभी पात्र परिवार नए राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सके।

Bihar Ration Card Online Apply

राशन कार्ड क्या है

राशन कार्ड सब्सिडी पर खाद्य और ईंधन खरीदने के लिए मुख्य रुप से उपयोग किया जाता है। राशन कार्ड एक गरीब परिवारो को पहचान उपलब्ध कराने के सबूत और सरकारी डेटाबेस के साथ एक कनेक्शन के लिए महत्वपूर्ण निर्वाह उपकरण है। राशन कार्ड लोगो को सब्सिडी पर खाद्यान्न सामग्री एंव अन्य कई प्रकार की सरकारी सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाता है। जिससे राज्य के गरीब परिवारो को उनका अधिकार मिलता है। खाद्य एंव रशद विभाग लाभार्थियो को उनकी पात्रता के अनुसार राशन कार्ड जारी करता है। इसी क्रम मे राशन कार्ड बिहार के खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज़ है। यह पात्र परिवारो को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सब्सिडी वाले खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुओ का लाभ उठाने के लिए दिया जाता है।

बिहार राशन कार्ड के प्रकार

बिहार सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न वर्ग के परिवारो को अलग अलग राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाते है। जो उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति के आधार पर दिये जाते है। राज्य के नागरिको को दिए जाने वाले राशन कार्ड इस प्रकार है।

WhatsApp Group Join Now
  • एपीएल राशन कार्ड (APL) – राज्य के गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले परिवारो को एपीएल राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाते है। इस प्रकार के राशन कार्ड धारक परिवारो को उचित दर पर खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करायी जाती है।
  • बीपीएल राशन कार्ड (BPL) – राज्य के गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारो को बीपीएल राशन कार्ड दिया जाता है। बीपीएल राशन कार्ड धारको को हर महीने मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।
  • अंत्योदय राशन कार्ड (AAY) – अंत्योदय राशन कार्ड राज्य के सबसे अधिक गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो को दिया जाता है। अंत्योदय राशन कार्ड धारको को भी हर महीने मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है।

यह भी पढ़े :- Ration Card Benefits Update

राशन कार्ड का उद्देश्य

राशन कार्ड बिहार सरकार के खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया जाने वाला एक आधिकारिक दस्तावेज़ है जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। राशन कार्ड पात्र परिवारो को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से सब्सिडी वाले खाद्यान्न एंव अन्य जरूरी वस्तुए प्राप्त करने के लिए दिया जाता है। जिससे उनको हर महीने मुफ्त मे गेहूं, चावल, चीनी आदि उपलब्ध कराया जाता है और उनकी आवश्यकता के अनुसार सामग्री वितरित करके उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। इसके अलावा राशन कार्ड धारको को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं को सुविधाओं का लाभ मिलता है और गरीब परिवारो की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार होता है।

मुख्य तथ्य Bihar Ration Card Online Apply

आर्टिकलBihar Ration Card Online Apply 2025
योजना का नामखाद्य सुरक्षा योजना
शुरू की गईबिहार सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागखाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग
राज्यबिहार
वर्ष2025
लाभार्थीबिहार राज्य के नागरिक
उद्देश्यगरीब परिवारो के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना।
लाभहर महीने मुफ्त गेहूं, चावल, चीनी आदि।
राशन कार्ड आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://epds.bihar.gov.in
हेल्पलाइन नम्बर18003456194 / 18003451967

पात्रता मापतंड

  • बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से कोई अन्य राशन कार्ड नही होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 1.8 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए।
  • परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी मे नही होना चाहिए।
  • परिवार के किसी भी सदस्य की आयकर देनदारी नही होनी चाहिए।
  • परिवार के किसी भी सदस्य के पास तीन या चार पहिया वाहन नही होना चाहिए।

यह भी पढ़े :- बिहार राशन कार्ड स्टेटस

बिहार राशन कार्ड के लाभ

  • बिहार सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारो को राशन कार्ड दिया जाता है।
  • राशन कार्ड के जरिए लाभार्थी गेहूं, चावल व अन्य आवश्यक वस्तुए हर महीने मुफ्त प्राप्त करते है।
  • बिहार राशन कार्ड खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया जाता है।
  • जो गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो के लिए खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करता है।
  • राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ है जो गरीब लोगो को सब्सिडी पर खाद्यान्न सामग्री एंव अन्य कई प्रकार की सरकारी सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाता है।
  • Bihar Ration Card परिवार की पहचान और निवास के प्रमाण का कार्य करता है।
  • सभी राशन कार्ड धारक केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करते है।
  • Bihar Ration Card से गरीब परिवारो की हर महीने बड़ी आर्थिक बचत होती है।
  • लाभार्थियो के सस्ती दरो पर खाद्यान्न खरीदने से घरेलु खर्च मे कमी आती है परिवार का बजट संतुलित रहता है।

जरूरी दस्तावेज़

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • परिवार के सभी सदस्यो का आधार कार्ड
  • मुखिया का आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

बिहार राशन कार्ड का महत्व

  • बिहार राशन कार्ड राज्य के गरीब परिवारो को सस्ता अनाज उपलब्ध कराता है।
  • राशन कार्ड परिवार पहचान पत्र के रुप मे कार्य करता है।
  • राशन कार्ड की मदद से अन्य सभी सरकारी योजना का लाभ आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
  • बिहार राशन कार्ड गरीब परिवारो जीवन को बेहतर बनाने की दिशा मे एक साकारात्मक कदम है।
  • राशन कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारो को केन्द्र सरकार की कई बड़ी योजनाओं जैसे – प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना और शौचालय निर्माण योजना आदि। का लाभ आसानी से मिलता है।
  • इसके अलावा राशन कार्ड कई सरकारी दस्तावेज़ बनवाने के लिए मांगा जाता है।
  • राशन कार्ड धारको को बिजली कनैक्शन, पानी का कनैक्शन आसानी से मिल जाता है।

Bihar Ration Card Online Apply 2025 कैसे करें

बिहार राज्य के वह नागरिक जो नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/ पर जाना है।
Bihar Ration Card Online Apply Website
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको दाई और Apply RC Online का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
Apply RC Online
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको निचे New User? Sign Up For Meri Pehchaan का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
New User Sign Up For Meri Pehchaan
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा
रजिस्ट्रेशन फॉर्म
  • अब आपको इस फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको लॉगिन आईडी व पासवर्ड प्राप्त होगा जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • अब आपके सामने डैशबोर्ड खुलकर आएगा जिसमे आपको New Apply के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नए राशन कार्ड आवेदन के लिए एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागें गए सभी जैसे आवेदन कर्ता की जानकारी, परिवार के सभी सदस्यो की जानकारी को दर्ज करना है।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे जाने वाले सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अब आपको सभी जानकारियो को जांचना है और सभी जानकारी सही पाए जाने पर आपको Final Submission के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपको आपको आपके आवेदन की एक स्लिप प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट निकलवाकर अपने पास सुरक्षित रख लेना है।
  • इस प्रकार आप नए राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।

यह भी पढ़े: NFSA Ration Card Status 

सम्पर्क विवरण

अगर आप बिहार राशन कार्ड या Bihar Ration Card Online Apply से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 18003451967 / 18003456194

पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार मे राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आप खाद्य एंव रसद विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

क्या राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है?

हां, आप राशन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते है। लेकिन इसके लिए आपको अपने नज़दीकी खाद्य एंव रदस विभाग कार्यालय जाना होगा।

बिहार खाद्य एंव रसद विभाग की आधिकारिक वेबासाइट क्या है?

बिहार खाद्य एंव रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in है।

Leave a Comment