Bihar Dairy Farm Yojana 2025:- बिहार सरकार द्वारा पशुपलान को बढ़ावा देने के एक योजना को शुरू किया गया है। जिसका नाम बिहार डेयरी फार्म योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो और बेरोज़गार युवाओं को डेयरी फार्म खोलने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। जिससे वह बिना किसी आर्थिक समस्या के खुद का डेयरी फार्म खोल सकेंगें और उनको रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। बिहार डेयरी फार्म योजना के गाय या भैंस का पालन करने वाले किसानो को 8 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वह 2 से 20 गाय या भैंस खरीदकर खुद का डेयरी फार्म खोल सकते है। बिहार सरकार ने इस योजना के लिए 48.48 करोड़ रुपये के बजट के साथ करीब 3583 डेयरी फार्म खोलने का लक्ष्य रखा है। ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ प्राप्त करके खुद का डेयरी फॉर्म खोल सके और रोज़गार प्राप्त कर सके। इस योजना के माध्यम से राज्य मे पशुपलान को बढ़ावा मिलेगा और लोगो रोज़गार मिलेगा। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र किसानो को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

बिहार डेयरी फार्म योजना क्या है
बिहार सरकार द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने और स्वरोज़गार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए बिहार डेयरी फार्म योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानो और बेरोज़गार लोगो को 2 से 20 गायो तक डेयरी फार्म खोलने के लिए अधिकतम 8 लाख रुपये तक लोन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वह खुद गाय या भैंस के साथ खुद का डेयरी फार्म खोल सकेंगें और रोज़गार प्राप्त कर पाएगें। राज्य के लगभग 60 हजार बेरोज़गार युवाओं और किसानो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इसके लिए बिहार सरकार द्वारा 48.48 करोड़ रुपये के बजट निर्धारित किया गया है। बिहार डेयरी फार्म योजना का लाभ प्राप्त कर बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार प्राप्त होगा और उनकी आय मे वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा। राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और अत्यंत पिछड़ा वर्ग व सामान्य वर्ग के सभी बेरोज़गार नागरिको को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। राज्य सरकार ने डेयरी फार्म योजना के माध्यम से 3583 डेयरी फार्म खोलने का लक्ष्य रखा है ताकि अधिक से अधिक बेरोज़गार लोगो को इस योजना का लाभ मिल सके।
डेयरी फार्म योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई डेयरी फार्म योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य मे पशुपालन एंव डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना है। ताकि राज्य के बेरोज़गार नागरिको को रोज़गार मिल सके और डेयरी उद्योग को बढ़ावा दिया जा सके। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोज़गार युवाओं ख़ास करके किसानो और महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। जाकि वह खुद का डेयरी फार्म खोलकर आत्मनिर्भर बन सके। बिहार डेयरी फार्म योजना के अन्तर्गत 2, 4, 15 या 20 उन्नत नस्ल की गाय या भैंस के लिए डेयरी फार्म खोलने पर वित्तीय अनुदान प्रदान किया जाएगा। जिससे उनको स्वरोज़गार के लिए न केवल आर्थिक सहायता प्राप्त होगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से करीब 60 हजार से भी अधिक लोगो को रोज़गार मिलने की उम्मीद है। जिससे उनको रोज़गार तो मिलेगा ही बल्कि वह उद्योगिक और आर्थिक स्थिर से भी मजबूत होगे।
यह भी पढ़े :- Bihar Job Card Download
मुख्य तथ्य Bihar Dairy Farm Yojana 2025
योजना का नाम | Bihar Dairy Farm Yojana 2025 |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
सम्बन्धित विभाग | गव्य विकास विभाग |
राज्य | बिहार |
वर्ष | 2025 |
लाभार्थी | राज्य के किसान व बेरोज़गार युवा |
उद्देश्य | डेयरी उद्योग को बढ़ावा देना। |
लाभ | डेयरी फार्म खोलने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन |
प्रोत्साहन राशी | 8 लाख रुपये। |
कुल डेयरी फार्म | 3583 |
बजट राशी | 48.48 करोड़ रुपये। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://dairy.bihar.gov.in/ |
पात्रता मापतंड
- डेयरी फार्म योजना के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे होनी चाहिए।
- आवेदक के पास उपयुक्त जगह, प्रशिक्षण एंव बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए।
- आवेदक कम से कम 2 गाय या भैंस के लिए इस योजना के लिए पात्र होगा।
- राज्य के एससी, एसटी ओबीसी और सामान्य वर्ग के लोगो को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- राज्य के किसान, महिला व बेरोज़गार युवा इस योजना मे प्राथमिकता दी जाएगी।
डेयरी फार्म योजना के लाभ
- बिहार सरकार द्वारा डेयरी फार्म योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत डेयरी फार्म खोलने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
- राज्य के किसान, बेरोज़गार युवाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- डेयरी फार्म योजना के अन्तर्गत डेयरी फार्म खोलने के लिए 8 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- यह सहायका राशी सीधे लाभार्थी के बैंक खाते मे प्राप्त होगी।
- इस राशी का उपयोग कर वह 2 से लेकर 20 उन्नत नस्ल की गाय, या भैंस खरीदकर खुद का एक डेयरी फार्म खोल सकते है।
- जिससे उनको खुद का रोज़गार प्राप्त होगा और वह आत्मनिर्भर बनेगें।
- यह योजना राज्य के बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार का अवसर प्रदान करेगी जिससे वह नियमित आय प्राप्त कर सकेगें।
- इस योजना से दूग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा जिससे डेयरी इंडस्ट्री को मज़बूती मिलेगी।
- डेयरी फार्म योजना ग्रामीण क्षेत्र मे रोज़गार के नए अवसर पैदा करेगी और बिहार के विकास मे महत्वपूर्ण योगदान देगी।
- जल्द ही इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया जाएगें।
यह भी पढ़े :- NREGA Payment Status Check Online
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- भूमि सम्बन्धित दस्तावेज़
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- मोबाइल नम्बर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो।
सब्सिडी राशी
बिहार डेयरी फार्म योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली सब्सिडी राशी का विवरण इस प्रकार है।
पशुओ की संख्या | प्रति यूनिट लागत | सब्सिडी (सामान्य वर्ग) | सब्सिडी (आरक्षित वर्ग) |
2 गाय या भैंस | 1,74,000 रुपये। | 87,000 रुपये (50%) | 1,30,500 रुपये (75%) |
4 गाय या भैंस | 3,90,400 रुपये। | 1,95,200 रुपये (50%) | 2,92,800 रुपये (75%) |
15 से 20 गाय या भैंस | 22,2,200 रुपये। | 8,88,800 रुपये (40%) | 8,88,800 रुपये (40%) |
महत्वपूर्ण तिथियां
बिहार डेयरी फार्म योजना के लिए अभी आवेदन करने की तिथि और आवेदन की अन्तिम तिथि घोषित नही की गई है। लेकिन इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया जुलाई से पहले पहले शुरू की जा सकती है।
डेयरी फार्म की संख्या और रोज़गार
बिहार डेयरी फार्म योजना के अन्तर्गत पूरा राज्य मे 3583 डेयरी फॉर्म खोले जाएगें। इनमे से 1798 डेयरी फॉर्म 2 गायो के लिए, 419 फार्म 4 गायो के लिए, और राज्य के प्रत्येक जिले मे 15 से 20 गायो के लिए सीमित फार्म होगें। इस योजना से राज्य के लगभग 60 हजार लोगो को रोज़गार मिलेगा। जिसमे डेयरी फॉर्म संचालक, सहायक कर्मचारी और आपूर्ति, श्रृंखला, से जुड़े लोग शामिल होगें। यह योजना बिहार के ग्रामीण विकास मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।
Bihar Dairy Farm Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन करे
- सबसे पहले आपको बिहार गव्य विकास निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट https://dairy.bihar.gov.in/ पर जाना है।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
- होम पेज पर आपको Bihar Dairy Farm Yojana 2025 का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको नवीन पंजीकरण का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने इस योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
- पंजीकरण के बाद आपको एक यूनिक आईडी व पासवर्ड मिल जाएगा आपको इसकी मदद से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करते ही आपके आपके सामने डेयरी फार्म योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागे गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
- अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- सबमिट करने के बाद आपको एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।
- इस प्रकार आप Bihar Dairy Farm Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन कर सकते है और लाभ प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़े :- Bihar Ration Card Online Apply
सम्पर्क विवरण
अगर आप बिहार डेयरी फार्म योजना से सम्बन्धित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप बताए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।
हेल्पलाइन नम्बर – 18003456681
पूछे जाने वाले प्रश्न
Dairy Farm Yojana को किसके द्वारा शुरू किया गया है?
Dairy Farm Yojana को बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है।
डेयरी फार्म योजना क्या है?
डेयरी फार्म योजना के अन्तर्गत राज्य के किसानो और बेरोज़गार नागरिको को डेयरी फार्म खोलने के वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
Dairy Farm Yojana के अन्तर्गत कितना अनुदान दिया जाएगा?
डेयरी फॉर्म योजना के अन्तर्गत 2 गाय या भैंस के लिए 1 लाख 74 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। और 20 गाय या भैंस के लिए 8 लाख रुपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा।
बिहार डेयरी फार्म योजना के लिए कौन पात्र होगा?
बिहार डेयरी फार्म योजना के लिए राज्य के सभी वर्ग के बेरोज़गार युवा, किसान एंव महिलाओं इस योजना के लिए पात्र होगें।
Bihar Dairy Farm Yojana के लिए कितना बजट निर्धारित किया गया है?
बिहार सरकार द्वारा डेयरी फार्म योजना के लिए 48.48 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
इस योजना के माध्यम से राज्य मे कितने डेयरी फार्म स्थापित किये जाएगें?
इस योजना के माध्यम से राज्य मे 3583 डेयरी फार्म स्थापित किये जाएगें।