Bihar Ration Card Download 2025: यहाँ जाने कैसे करें अपना बिहार राशन कार्ड डाउनलोड

मित्रो बिहार मे राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ज़ोरो पर चल रही है इसके चलते बिहार सरकार द्वारा पात्र परिवारो के डिजिटल राशन कार्ड दिए जा रहे है। राज्य के वह सभी पात्र परिवार जिन्होने राशन कार्ड बनवाने के ऑनलाइन आवेदन कर दिया है तो वह अपना Bihar Ration Card Download कर सकते है। इस बार बिहार सरकार द्वारा डिजिटल राशन कार्ड दिये जा रहे है। अगर आपने भी अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है तो आपको भी अपना राशन कार्ड डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आपको कही जाने की आवश्यकता नही है। आप अपने घर बैठे ही खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/ पर जाकर अपना डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

Bihar Ration Card Download

बिहार राशन कार्ड क्या है

राशन कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है जो बिहार सरकार द्वारा राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के परिवारो को दिया जाता है। राशन कार्ड राज्य के पात्र परिवारो लिए भूख व कुपोषण से लड़ने और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बिहार राशन कार्ड राज्य के सामाजिक आर्थिक रुप से पिछड़े परिवारो की पहचान सुनिश्चित करता है। यह सभी जरूरत की वस्तुओ के साथ सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ है। बिहार राशन कार्ड राज्य के अन्य आवश्यक वस्तुओ के साथ सब्सिडी वाला खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र है। आज बिहार मे ऑनलाइन सेवाओं की शुरूआत के साथ राज्य के नागरिको के लिए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना, स्थिति की जांच करना, और डाउनलोड करना आसान हो गया है। यह पारदर्शिता सुनिश्चित करता है और राज्य के लाखो लोगो के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है।

बिहार राशन कार्ड के प्रकार

बिहार सरकार अपने राज्य के नागरिको के लिए तीन प्रकार के राशन कार्ड जारी करती है। यह राशन कार्ड राज्य के नागरिको को उनकी पारिवारिक वार्षिक आय और आर्थिक स्थिति के आधार पर जारी किये जाते है। जो इस प्रकार है।

WhatsApp Group Join Now
  • PPH Ration Card – यह राशन कार्ड सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राथमिक घरेलु परिवारो को यानी गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले परिवारो को दिया जाता है।
  • AAY Ration Card – बिहार सरकार द्वारा यह राशन कार्ड उन परिवारो को दिया जाता है जिनकी कोई वार्षिक आय नही है। या फिर उनकी पारिवारिक वार्षिक आय 15 हजार रुपये या इससे कम है।
  • NPPH Ration Card – यह एक विशेष प्रकार का राशन कार्ड है यह उन परिवारो को दिया जाता है पीपीएच और एएवाई श्रेणी मे नही आते है। यह राशन कार्ड केवल पहचान के उद्देश्य से जारी किया जाता है। और इन कार्ड धारको को कोई लाभ नही दिया जाता है।

यह भी पढ़े :- Bihar Ration Card Online Apply

मुख्य तथ्य Bihar Ration Card Download

आर्टिकलBihar Ration Card Download 2025
योजना का नामराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना
विषयराशन कार्ड
जारी किया गयाबिहार सरकार द्वारा
सम्बन्धित विभागखाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग
राज्यबिहार
वर्ष2025
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यपात्र परिवारो के लिए भूख व कुपोषण से लड़ने और उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना।
लाभप्रतिमाह मुफ्त खाद्यान्न
राशन कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रियाऑनलाइन।
ऑफिशियल वेबसाइटhttp://epds.bihar.gov.in/

लाभार्थियो को मिलेगा डिजिटल राशन कार्ड

बिहार सरकार द्वारा राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। और नए राशन कार्ड बनवाने के आवदेन प्रक्रिया जारी है। राज्य के वह सभी नागरिक जिनके पास राशन कार्ड नही है तो वह राशन कार्ड बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। और जिन परिवारो के पास पहले से राशन कार्ड उपलब्ध है तो वह अपना राशन कार्ड अपडेट करा सकते है। क्योकिं अब 4 मई 2025 के बाद सभी पात्र परिवारो को डिजिटल राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे नागरिको को कई अन्य लाभ भी प्राप्त होगें। डिजिटल राशन कार्ड पहले के राशन कार्ड से बिलकुल अलग होगा। बिहार राज्य के वह नागरिक जिन्होने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर दिया है तो Bihar Ration Card Download कर सकते है।

राशन कार्ड बिहार का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा जारी बिहार राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार के लिए समय पर खाद्यान्न सुनिश्चित करना है। ताकि उनको अपनी भूख और कुपोषण से लड़ने मे मदद मिल सके। राशन कार्ड के माध्यम से राज्य के गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो को हर महीने मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। इसमे गेहूं, चावल, चीनी, दाल व चना आदि उपलब्ध होता है। राज्य सरकार की ओर दिया जाने वाले हर महीने मुफ्त खाद्यान्न से गरीब लोगो बड़ी मदद मिलती है। उनको बाजार से खाद्यान्न नही खरीदना पड़ता है और उन पर आर्थिक बोझ नही पड़ता है। राशन कार्ड गरीब व आर्थिक रुप से कमजोर परिवारो की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है। जो पात्र परवारो के लिए हर महीने खाद्यान्न सुनिश्चित करता है।

डिजिटल राशन कार्ड की विशेषताएं

डिजिटल राशन कार्ड की विशेषताएं इस प्रकार है।

  • डिजिटल राशन कार्ड सुविधाजनक है इसे कही भी और कभी उपयोग किया जाता है।
  • यह पेपर राशन कार्ड से अलग है।
  • यह राशन कार्ड सुरक्षित होने के साथ साथ फिजिकल कार्ड की तरह खोने का डर नही है।
  • राज्य प्रवासी नागरिको के लिए विशेष लाभदायक है।
  • क्योकिं इससे वह देश के किसी भी राज्य मे अपना खाद्यान्न सामग्री प्राप्त कर सकते है।
  • डिजिटल राशन कार्ड मे सभी रिकॉर्ड डिजिटल दर्ज होगा। जिससे धोखाधड़ी की सम्भावना कम होगी और प्रणाली मे पारदर्शिता आएगी।
  • यह राशन कार्ड कार्य क्षमता मे मजबूत होगा जिससे खाद्यान्न प्रक्रिया मे सुधार लाएगा।

यह भी पढ़े :- Ration Card Benefits Update

पात्रता मापतंड

  • Bihar Ration Card Download 2025 के लिए आवेदक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास पहले से राशन कार्ड नही होना चाहिए
  • हाल ही मे शादी करने वाले दंपत्ति राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन हेतु पात्र होगें।
  • आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आय सीमा से अधिक नही होना चाहिए।
  • राज्य की गरीब एंव आर्थिक रुप से कमजोर परिवार इसके लिए पात्र होगें।

राशन कार्ड के लाभ

  • बिहार सरकार द्वारा राज्य के गरीब परिवारो को राशन कार्ड दिया जाता है।
  • राशन कार्ड पात्र परिवारो को सब्सिडी पर खाद्यान्न प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करता है।
  • जिससे उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है और उनके पोषण स्तर मे सुधार होता है।
  • लाभार्थी राशन कार्ड से हर महीने मुफ्त मे गेहूं, चावल, चीनी, दाल चना आदि प्राप्त करते है।
  • आवेदक अपने नाम का उपयोग करके अपने राशन कार्ड को आसानी से सत्यापित कर सकते है।
  • राशन कार्ड से प्रशासनिक प्रक्रियाओं और आधिकारिक लेनदेन की सुविधा मिलती है।
  • बिहार राशन कार्ड परिवार की पहचान सत्यापित होती है।
  • राशन कार्ड केन्द्र सरकार द्वारा वितरित की जाने वाली सब्सिडी वाली वस्तुए उपलब्ध कराता है।
  • राशन कार्ड धारक सभी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करते है।

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • बैंक पासबुक
  • आवेदन संख्या
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो।

Bihar Ration Card Download 2025 कैसे करे

बिहार राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप निचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको बिहार खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/ पर जाना है।
Bihar Ration Card Download website
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको RCMS के सेक्शन मे RCMS Report  का लिंक मिलेगा आपको इस पर क्लिक करना है।
RCMS Report
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपने जिले का चयन करना है।
  • जिले का चयन करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा अपने क्षेत्र का चयन करना है जैसे – शहरी / ग्रामीण।
  • इसके बाद आपको अपने ब्लॉक का चयन करना है।
  • अब आपके सामने अगला पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको अपनी पंचायत का चयन करना है।
  • इसके बाद आपको अपने गांव के नाम का चयन करना है।
  • गांव का चयन करने के बाद आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आएगी जिसमे आपको अपने नाम और राशन कार्ड क्रमांक पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपका राशन कार्ड खुलकर आ जाएगा जिसमे आप अपने परिवार के सभी सदस्यो के नाम के साथ सभी जानकारी देख सकते है।
  • इस प्रकार आप आसानी से डिजिटल राशन कार्ड डाउनलोड करके इस का प्रिंट करा सकते है।

यह भी पढ़े :- बिहार राशन कार्ड स्टेटस

सम्पर्क विवरण

Bihar Ration Card Download 2025 के सम्बन्ध मे शिकायत दर्ज करने या अन्य कोई जानकारी या सहायता प्राप्त करने के लिए आप निचे दिए गए हेल्पलाइन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

हेल्पलाइन नम्बर – 18003456194

पूछे जाने वाले प्रश्न

Bihar Ration Card Download कैसे करें?

आप बिहार खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपने घर बैठे ही अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

बिहार खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

बिहार खाद्य एंव उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार की ऑफिशियल वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/ है।

बिहार राशन कार्ड के लिए कौन पात्र होगा?

राज्य के गरीबी रेखा से निचे जीवन यापन करने वाले या टीडीपीएस के तहत पात्रता व मापतंड को पूरा करने वाले आवेदक बिहार राशन कार्ड केलिए पात्र होगें।

Leave a Comment